Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

कब है पौष पुत्रदा एकादशी, नोट करें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

इंदौर। हर साल 24 एकादशियां व्रत आते हैं। पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी 21 जनवरी को है। इस एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहते है। यह तिथि भगवान विष्णु जी को समर्पित है। इस दिन श्रीहरि की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। साथ ही उनके लिए व्रत रखा जाता है। इस व्रत से जातक को अपेक्षित फल मिलता है। जिन साधकों को संतान नहीं है। उन्हें व्रत के प्रभाव से पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं पौष पुत्रदा एकादशी मुहूर्त और पूजा विधि।

पौष पुत्रदा एकादशी 2024 तिथि और मुहूर्त

पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 जनवरी को रात 7.26 बजे शुरू होगी। 21 जनवरी को रात्रि 7.26 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के कारण पौष पुत्रदा एकादशी 21 जनवरी को मनाई जाएगी। व्रत का कारण 22 जनवरी को कर सकते हैं।

पौष पुत्रदा एकादशी 2024 पूजा विधि

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान विष्णु का स्मरण करें। स्नान करने के बाद पीले रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए। सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। पीले फूल, फल और मिठाई अर्पित करें। विष्णु चालीसा का पाठ करें। आखिरी में आरती करें। सुख-समृद्धि और संता प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.