Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

कमर दर्द निवारण शिविर में फिजियोथैरेपिस्ट ने दी सेवाएं

इंदौर। इंडेक्स हॉस्पिटल और इंडेक्स डिपार्टमेंट आफ फिजियोथेरेपी एंड पैरामेडिकल साइंसेज मालवांचल यूनिवर्सिटी द्वारा पंचायत भवन सिंधि बरोड़ा में निःशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों को कमर दर्द की समस्या में फिजियोथैरेपी से राहत देने का प्रयास किया गया। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को बताया कि आजकल लोग दवाइयों के साइड इफेक्ट से बचने के लिए फिजियोथैरेपी की ओर रुख कर रहे हैं। यह न केवल कम खर्चीला होता है, बल्कि इसके दुष्प्रभाव की आशंका न के बराबर होती है।

बुजुर्ग मरीजों को गांव में मिल रहा बेहतर इलाज

प्राचार्या डाॅ. रेशमा खुराना ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ लोगों को रीढ़ की हड्डी का दर्द परेशान करने लगता है। उन्होंने कहा कि इंडेक्स हॅास्पिटल के सहयोग से विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों को बेहतर इलाज और बेहतर मार्गदर्शन मिल पा रहा है।

इसमें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर खासतौर पर बीमारी की सही जानकारी के लिए काफी मददगार साबित हो रहे है। इससे बुजुर्ग मरीजों को भी सीधे गांव में घर बैठे आसानी से बीमारी के लिए बेहतर परामर्श मिल रहा है।

दर्द से आराम पाने और अपनी रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के लिए छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एक्सरसाइज का प्रदर्शन किया।

डॉ.शिवी त्रिवेदी, डॉ.हितेश विश्वकर्मा,डॅा.संदीप पटेल सहित पूरी टीम ने शिविर में परामर्श के साथ इलाज किया। इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया,वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया, मालवांचल यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक कुलपति डॅा.संजीव नारंग ,डायरेक्टर आर एस राणावत, एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने शिविर में शामिल डॉक्टर और छात्रों टीम की सराहना की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.