Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

कमला हैरिस को बड़ा झटका, 5 निर्णायक राज्यों में ट्रंप को बढ़त!

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को अब महज 5 हफ्ते का समय बाकी है, लगातार राष्ट्रीय सर्वे में बढ़त बनाती दिख रहीं डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को अब बड़ा झटका लगा है. प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में निर्णायक माने जाने वाले 7 में से 5 स्विंग स्टेट्स में डोनाल्ड ट्रंप आगे हैं.

अमेरिका में व्हाइट हाउस की रेस बड़ी दिलचस्प होती नजर आ रही है, AtlasIntel के ताजा सर्वे में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने 7 में से 5 स्विंग स्टेट्स में बढ़त हासिल कर ली है. यह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा तय करने में स्विंग स्टेट्स की अहम भूमिका होती है.

स्विंग स्टेट्स में ट्रंप का दबदबा!

स्विंग स्टेट्स के सर्वे में जहां कुछ दिनों पहले तक कमला हैरिस 7 में से 6 राज्यों में बढ़त बनाए हुईं थीं तो वहीं अब डोनाल्ड ट्रंप ने 5 राज्यों में बढ़त हासिल कर ली है. AtlasIntel के ताजा सर्वे में कमला महज़ उत्तरी कैरोलिना और नेवादा में ट्रंप से आगे हैं. उनकी बढ़त क्रमश: 2 और 3 प्वाइंट की है.

वहीं रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को विस्कॉन्सिन, मिशीगन, पेंसिल्वेनिया, जॉर्जिया और एरिजोना में बढ़त मिली दिख रही है. हालांकि जॉर्जिया और एरिजोना में ट्रंप सिर्फ एक प्वाइंट से आगे हैं लेकिन 19 इलेक्टोरल वोट वाले पेंसिल्वेनिया में ट्रंप की बढ़त 3 प्वाइंट की है. मिशीगन में भी ट्रंप, कमला हैरिस के मुकाबले 3 प्वाइंट आगे हैं. इसके अलावा विस्कॉन्सिन में उन्हें 2 प्वाइंट की बढ़त हासिल है.

एलन मस्क का डेमोक्रेटिक पार्टी पर तंज

वहीं ट्रंप के दोस्त और स्पेसएक्स के CEO ने X पर पोस्ट कर डेमोक्रेटिक पार्टी पर तंज कसा है. मस्क ने लिखा है कि डेमोक्रेटिक पार्टी स्विंग स्टेट्स में रिपब्लिकन पार्टी की तुलना में बहुत अधिक पैसा खर्च कर रही है. उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के डोनर लिस्ट का जिक्र करते हुए लिखा कि, ‘डेमोक्रेटिक पार्टी अमीरों और अधिकारियों की पार्टी बन गई है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी जनता की पार्टी है.

दरअसल मस्क ने कुछ दिन पहले रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी को चंदा देने वाले डोनर्स की लिस्ट जारी की थी, इस लिस्ट के मुताबिक कमला हैरिस को गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल, अमेजन समेत तमाम बड़ी कंपनियों से जमकर चंदा मिला है.

2016 में उलटफेर कर चुके हैं ट्रंप

बहरहाल अगर स्विंग स्टेट्स के ताजा सर्वे नतीजों में बदलते हैं तो कमला हैरिस के लिए बड़ी मुश्किल हो सकती है. क्योंकि 2016 में जब ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन के बीच मुकाबला था तब भी ट्रंप की जीत में स्विंग स्टेट्स ने बड़ी भूमिका निभाई थी. 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में जहां हिलेरी क्लिंटन को 48 फीसदी वोट मिले थे वहीं डोनाल्ड ट्रंप को 45.9% वोट मिले थे, कम वोट के बावजूद ट्रंप जीत के लिए जरूरी 272 इलेक्टोरल वोट हासिल करने में कामयाब रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.