Breaking News in Hindi

करंट में गंवाई आंखों की 80% रोशनी, जूडो में मेडल जीतकर कपिल परमार ने रचा इतिहास

सीहोर:  24 वर्षीय कपिल परमार ने पेरिस पैराओलंपिक में ब्रांन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने जूडो के मेस जे 1 कैटेगरी में ब्राजील के एलिटन डी ओलविएरा को महज 33 सेकंड में 10-0 से हराकर मेडल जीता। करंट से आंखों की 80% रोशनी गंवाने वाले कपिल परमार ने जूडो में पेरिस पैराओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाया है। पैराओलंपिक के इतिहास में भारत ने जूडो में पहली बार कई मेडल जीते है।

कपिल परमार मध्य प्रदेश राज्य जूडो अकादमी भोपाल के प्लेयर हैं। वे मूलत सीहोर के गांव मुरली के रहने वाले हैं। कपिल चार भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके पिता टैक्सी ड्राइवर थे। अब गांव में पशुपालन करते हैं। कपिल 2019 से 2012 तक पहलवानी करते थे पर 2012 में करंट से आंखों की रोशनी चली गई। सिर्फ 20% लौट पाई। इसी के चलते कुश्ती छोड़नी पड़ी। 2017 में ब्लाइंड जूडो ज्वाइन किया। 2019 से 14 इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 12 मेडल जीते इनमें से 8 गोल्ड है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....