Breaking News in Hindi

करवा चौथ की तरह भोपाल में मना तीजड़ी पर्व, झूला झूलने की रस्म अदा की

 संत हिरदाराम नगर। सिंधी समाज ने अपनी समृद्ध पर्व परंपरा का निर्माण करते हुए गुरुवार को तीजड़ी पर्व मनाया। करवा चौथ की तरह महिलाओं ने निर्जला उपवास रखा। सोलह श्रंगार कर मेहंदी लागे हाथों से झूला झूलने की रस्म अदा की।
यह पर्व मनाने की परंपरा समाज में बरसों से चली आ रही है। महिलाएं मेहंदी से सजे हाथों और सोलह श्रृंगार कर पूजा अर्चना पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। अविवाहित युवतियों ने अच्छा वर मिलने की प्रार्थना की। कुछ लोगों ने यह पर 21 अगस्त को मनाने की अपील की थी लेकिन संतराम नगर रोड राजधानी में अधिकतर स्थानों पर 22 अगस्त को ही पर्व मनाया जा रहा है।

पूजन की रस्म बरसों पुरानी

सावन, भादो की शुरूआत के बीच तीजड़ी पर्व मनाने की परंपरा सिंध से चली आ रही है। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने मेहंदी से सजे हाथों से पूजन किया। प्रमुख ज्योतिर्विद पं. जयकुमार शर्मा के अनुसार झूला झूलने एवं कुल ब्राह्मण के यहां पूजन की रस्म बरसों पुरानी है। गिदवानी पार्क के निकट पं. शर्मा के दरबार में पूजा अर्चना का विशेष कार्यक्रम हुआ। तीज माता की पूजा की गई संत हिरदाराम नगर एवं राजधानी भोपाल में अनेक स्थानों पर कुल ब्राह्मण के महिलाओं ने पूजन की रस्म अदा की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...