Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

करवा चौथ पर महिलाएं रखेंगी व्रत, पुरुष निवेश के रूप में देंगे उपहार

ग्वालियर। करवा चौथ का त्योहार महिलाएं पूरे हर्ष-उल्लास के साथ मनाती हैं। सुबह से व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना करती हैं और शाम को चांद की पूजा करने के बाद ही पति के हाथों से व्रत खोलती हैं। उनके इस त्याग को देखते हुए पुरुष भी करवा चौथ का दिन विशेष बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इसलिए वह पत्नी को खुशी मिले ऐसा उपहार देने का प्रयास करते हैं। कोई साड़ी उपहार में देता है तो कोई घड़ी, मोबाइल, सोना-चांदी के गहने देकर पत्नी के चेहरे पर खुशी देखने का प्रयास करते हैं, लेकिन अब बदलते वक्त में पति-पत्नी स्मार्ट हो चुके हैं। वह कपड़ा, मोबाइल, घड़ी या ऐसा कोई सामान उपहार के रूप में नहीं खरीदना चाहते, जिसकी वक्त के साथ कीमत घटे। बल्कि वह ऐसा उपहार चुन रहे हैं, जिसकी गुजरते वक्त के साथ कीमत बढ़े और आने वाले समय में आर्थिक परेशानी से सुरक्षा दे सके, जिससे खुद का तनाव घटेगा और उम्र बढ़ेगी। आईए जानते हैं कि लोग इस बार करवा चौथ क्या उपहार देने का प्लान बना रहे हैं।

गौरतलब है कि करवा चौथ का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाते हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए पूजा करती हैं। असल में करवा चौथ का व्रत मां पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए रखा था। इसी व्रत के बाद उनका विवाह संभव हुआ था।

करवा चौथ कब है

ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि हिंदू पंचांग अनुसार यह पर्व कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष के चौथे दिन मनाया जाता है जो कि 1 नवम्बर बुधवार को सर्वार्थसिद्धि योग में मनाया जाएगा। इस व्रत को निर्जला रखने का विधान है। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग सुबह 6 बजकर 26 मिनट से दूसरे दिन सुबह 4 बजकर 36 मिनट तक है। करवा चौथ के दिन शादीशुदा महिलाएं 16 श्रृंगार कर सजती संवरती हैं और रात में चांद निकलने के बाद चंद्रमा की पूजा कर चांद को जल देकर, अपने पति का मुख छलनी से देखकर अपना व्रत खोलती हैं।

उपहार में म्यूचुअल फंड, एफडी, बीमा पालिसी दे रहे

करवा चौथ पर पुरुष पत्नी को उपहार ऐसा देने का मन बना चुके हैं जो भविष्य में उनका सहारा बनें। ऐसे ही उपहार को खरीदने का समय भी पुरुषों ने निर्धारित कर रखा है। इसके लिए उन्होंने करवा चौथ के दिन सर्वासिद्धि योग ही चुना है। उस दिन वह अपने पार्टनर के नाम पर एफडी, म्यूचुअल फंड खरीदेंगे आथवा स्वयं के नाम पर बीमा पालिसी कर सुरक्षा कवच देने का प्लान बना रहे हैं। क्योंकि कपड़े, इलेक्ट्रानिक सामान, आदि की कीमत समय के साथ कम होती जाती है। इसलिए इन तरफ से लोगों को मोह भंग होता जा रहा है।

मेरे विवाह को 4 वर्ष हो चुके हैं। मैंने इस बार पत्नी को उपहार के रूप में म्यूचुअल फंड खरीदने का प्लान बनाया है, क्योंकि यह समय के साथ बेहतर निवेश भी है जो आने वाले भविष्य में पत्नी के काम भी आएगा, इसलिए इस बार साड़ी, मोबाइल जैसे कोई भी सामान पर पैसा खर्च नहीं करेंगे बल्कि स्मार्ट निवेश होगा।

-डा. प्रवेश भदौरिया, चिकित्सक

करवा चौथ पर पति द्वारा कोई न कोई उपहार मुझे जरूर मिलता है, लेकिन आने वाले भविष्य को देखते हुए मैंने इस बार बच्चों के नाम से एक बीमा पालिसी कराने के लिए अपने पति से कहा है। यही मेरा करवा चौथ पर उपहार होगा। क्योंकि यह निवेश मेरे बच्चों के भविष्य को संवारने के काम आएगी, जिसकी प्रीमियम प्रति वर्ष करवा चौथ पर हम उपहार के रुप में चुकाएंगे।

-हिना अग्रवाल, फीजियोथेरेपिस्ट

मैं हर साल पत्नी को साड़ी, सूट या अन्य कोई न कोई उपहार करवा चौथ पर दिलाता था, लेकिन इस बार स्मार्ट सेविंग की प्लानिंग की है। क्योंकि इस बहाने हमारा कुछ निवेश होगा जो भविष्य में काम आएगा। इस बार मैं बिटिया के नाम से 50 हजार रुपये की बीमा पालिसी खरीद रहा हूं।

-पंकज शर्मा, सीए

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.