Breaking News in Hindi

करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपित को जशपुर पुलिस ने उज्जैन से किया गिरफ्तार

 उज्जैन। चिटफंड कंपनी खोलकर सैकड़ों लोगों को दो से तीन गुना रुपये करने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपित फूलचंद बीसे निवासी इंदौर को छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को कई दिनों से थी तलाश

आरोपित की कई दिनों से पुलिस को तलाश थी। मूलत: इंदौर निवासी आरोपित कई दिनों से उज्जैन में रह रहा था। आरोपित के दो पुत्रों के नाम पर केस दर्ज हैं।

रुपये दो गुना करने का झांसा दिया

पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ में विनायक होम्स रियल स्टेट नामक कंपनी ने लोगों को कम समय में रुपये दो गुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये निवेश करवा लिए थे। कंपनी ने रुपये वापस करने की समय सीमा खत्म होने से पूर्व ही अपने कार्यालय बंद कर दिए और लोगों के रुपये नहीं लौटाए।

जशपुर में सिटी कोतवाली थाने में केस

छत्तीसगढ़ के जशपुर में सिटी कोतवाली थाने में इंदौर के आंबेडकर नगर निवासी फूलचंद बीसे सहित अन्य के खिलाफ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज था। बीसे कई दिनों से फरार चल रहा था। रविवार रात को जशपुर के सिटी कोतवाली थाने के एएसआइ मनोज साहू व टीम ने फूलचंद बीसे को उज्जैन में हामूखेड़ी से गिरफ्तार कर लिया। रातभर उसे नागझिरी थाने पर रखा गया था।

उज्जैन कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड मांगा

सोमवार सुबह पुलिस ने उसे उज्जैन कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड मांगा और अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि बीसे सहित उसके दो पुत्र योगेंद्र बीसे व जितेंद्र बीसे के खिलाफ भी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में चिटफंड कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज हैं।

आरोपित के पुत्रों ने किया था जानलेवा हमला

धोखाधड़ी के आरोपित बीसे के दो पुत्रों जितेंद्र व योगेंद्र ने मई 2022 को घर में रात तीन बजे पारिवारिक विवाद को लेकर जितेंद्र की पत्नी नेहा, साला जितेंद्र श्रीवास निवासी शास्त्री नगर उज्जैन व सुशील चौकसे व रंजित बाथम पर चाकू व कटर से हमला कर दिया था। इससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया था। जितेंद्र श्रीवास का कहना है कि आरोपित अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...