Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

कर्नाटक के मंत्री ने किसानों पर दिया विवादित बयान, कहा- वह चाहते हैं सूखा बार-बार पड़े ताकि कर्जा हो माफ

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में चीनी और कृषि विपणन मंत्री शिवानंद पाटिल ने किसानों पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसान चाहता है कि राज्य में सूखा पड़ता रहे और उसका कर्जा माफ होता रहे।

कर्नाटक के मंत्री ने किसानों पर दिया विवादित बयान।

एजेंसी बेंगलुरू। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में चीनी और कृषि विपणन मंत्री शिवानंद पाटिल ने किसानों पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसान चाहता है कि राज्य में सूखा पड़ता रहे और उसका कर्जा माफ होता रहे। भाजपा ने इस किसानों का अपमान बताया है। भाजपा ने मांग की है कि शिवानंद पाटिल को तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिए।

शिवानंद पाटिल बेलगावी में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने वहां कहा कि किसानों के लिए कृष्णा नदी का पानी, बिजली सब मुफ्त है। मुख्यमंत्री की तरफ से उन्हें बीज और खाद भी मिल जाता है। उसके बाद भी वह चाहेंगे कि प्रदेश में बार-बार सूखा पड़ता रहे, जिससे उनका कर्जा माफ होता रहे। किसानों को इस तरह नहीं सोचना चाहिए, क्योंकि तीन-चार सालों में प्रदेश में सूखा पड़ ही जाता है।

कुछ मुख्यमंत्रियों ने अपने आप ही कर्ज माफ कर दिए

कर्नाटक के बहुत भयंकर सूखा पड़ा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने किसानों के मध्यम अवधि के कर्ज के ब्याज को हटाने का फैसला किया है।

भाजपा बयान की कड़ी निंदा की

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कर्नाटक सरकार के मंत्री पाटिल के इस बयान को किसानों का अपमान बताया। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का किसानों के प्रति बहुत ही खराब रुख है। किसान इस देश का पेट भरता है। उनके खिलाफ इस तरह बयानबाजी बहुत ही गलत है। शिवानंद पाटिल ने पूर्व में भी किसानों के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं। ऐसे में उन्होंने फिर से किसानों का अपमान कर दिया। मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि पाटिल को तुरंत मंत्री पद से हटाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.