Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

कलयुग में बुरी बलाओं से कैसे बचाता है किन्नरों का आशीर्वाद? दुआओं में होती है ताकत!

हिंदू धर्म में कलयुग में किन्नरों का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. जिन्हें लोग ट्रांसजेंडर भी कहते हैं. सड़कों, चौराहों और ट्रेन आदि में दिखाई दे जाने वाले इन किन्नरों के बारे में मान्यता है कि इनके श्राप और दुआओं दोनों में बड़ी शक्ति होती है. हिंदू मान्यता है कि यदि कोई किन्नर किसी व्यक्ति को दिल से दुआ या फिर कहें आशीर्वाद दे तो उसके जीवन से बड़ी से बड़ी समस्या पलक झपकते दूर और मनोकामनाएं शीघ्र ही पूरी हो जाती हैं. कलयुग में बुरी बलाओं से किन्नरों का आशीर्वाद कैसे बचाता है…

हिंदू धर्म में पौराणिक कथाओं में न तो स्त्री और न ही पुरुष कहलाने वाले किन्नरों के बारे वर्णन मिलता है. महाभारत के अनुसार, शिखंडी नाम का एक किन्नर भीष्म की मृत्यु का कारण बना तो वहीं अज्ञातवास काटते समय अर्जुन ने एक साल तक वृहन्नला किन्नर का रुप धारण करके अपना जीवन व्यतीत किया था. हिंदू मान्यता के अनुसार, किन्नरों को दैवीय शक्ति प्राप्त होती है, जिसके कारण उनका आशीर्वाद जल्द ही किसी व्यक्ति को लग जाता है.

किन्नर से जुड़े ज्योतिष उपाय

  • यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार चल रहा हो तो उसे जल्द स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए बुधवार के दिन किन्नरों को मूंग की दाल दान करनी चाहिए.
  • मान्यता है कि किन्नरों से जुड़े उपाय से व्यक्ति को जल्द ही स्वास्थ्य लाभ मिलता है.
  • यदि आपके विवाह में कोई बाधा आ रही है या फिर आप अपने मनचाहे व्यक्ति से विवाह करना चाहते हैं तो आपको अपनी इस मनोकामना को पूरा करने के लिए किसी किन्नर को हरे रंग के वस्त्र और हरे रंग की चूडि़यां दान करनी चाहिए.
  • यदि लाख कोशिशों के बाद भी आपका करियर या कारोबार आगे नहीं बढ़ रहा है तो बुधवार के दिन किसी भी किन्नर को भोजन कराएं.
  • किन्नरों को कौड़ियां दान में दें और बदले में उससे कोई एक सिक्का आशीर्वाद के रूप में प्राप्त करें फिर उसे अपने धन स्थान पर रख लें. इससे धन की कमी दूर होने लगती है.

किन्नरों से जुड़ी मान्यता

ज्योतिष के अनुसार, किन्नरों का संबंध ग्रहों के राजकुमार माने जाने वाले बुध ग्रह से होता है. जिन्हें खुश करने पर व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है और उसे उसके शुभ फल प्राप्त होते हैं. यदि किसी किन्नर से जुड़े उपाय को करने के लिए बुधवार का दिन सबसे शुभ होता है. हालांकि आप चाहें तो इसे किसी भी दिन कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.