Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

कलेक्टर ने आठ अपराधियों को एक साल के लिए किया जिलाबदर

सतना। विधानसभा चुनाव के पहले अपराधियों के विरुद्ध प्रशासन का एक्शन तेज हो गया है। सतना कलेक्टर ने आठ अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। इसके अलावा एक आदतन अपराधी के विरुद्ध संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारियों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।

मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के तहत कार्रवाई

जिला मजिस्ट्रेट सतना ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के तहत थाना मैहर अंतर्गत कटरा मोहल्ला मैहर निवासी शिवम उर्फ जोजो पिता स्व. केशव चौधरी उम्र 22 वर्ष, विवेक उर्फ सोनू पांडेय पिता स्व. विद्यासागर पांडेय उम्र 28 वर्ष, सराय मोहल्ला मैहर निवासी धर्मेंद्र कपाड़िया पिता स्व. मुन्ना कपाड़िया उम्र 32 वर्ष, घुरपुरा निवासी बब्बू चौधरी पिता छोटेलाल चौधरी उम्र 45 वर्ष को जिला बदर करने का आदेश दिया है।

इसी तरह थाना ताला अंतर्गत बाजार टोला निवासी राजभान साकेत पिता कामता प्रसाद साकेत उम्र 44 वर्ष, थाना कोलगवां अंतर्गत बांधवगढ़ कॉलोनी निवासी दिन्नी उर्फ दिनेश यादव पिता जगदीश यादव उम्र 42 वर्ष, प्रतीक मिश्रा पिता चिंतामणि मिश्रा एवं थाना नागौद अंतर्गत गढ़ी टोला नागौद निवासी बिन्नी उर्फ विनय सोनी पिता देवी प्रसाद सोनी उम्र 30 वर्ष को भी तड़ीपार कर दिया गया है।

चतुर्दिक जिलों की सीमा से बाहर चले जाने का आदेश दिया गया है

इन अपराधियों एक वर्ष की अवधि के लिए जिले की सीमा और जिले से लगने वाले चतुर्दिक जिलों की सीमा से बाहर चले जाने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा जिला मजिस्ट्रेट ने कोलगंवा थाना अंतर्गत ग्राम कुआं निवासी रत्नेश शुक्ला पिता संतोष शुक्ला उम्र 30 वर्ष के विरुद्ध थाना प्रभारी कोलगवां सतना को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.