Breaking News in Hindi

कलेक्टर ने कहा- प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा

जबलपुर। वीकल फैक्ट्री जबलपुर में एवीएनएल चेयरमैन कप के अंतर्गत आटोक्रास मोटर स्पोर्ट्स का शुभारंभ कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने फ्लैग आफ करके इस मोटर स्पोर्ट्स इवेंट की शुरुआत की।

70 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

आटोक्रास मोटर स्पोर्टस इवेंट में 70 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि सौरभ कुमार सुमन ने कहा कि ऐसे आयोजन से न केवल शहर अपितु पूरे मध्य प्रदेश में मोटर स्पोर्ट्स के प्रति लोगों में जागरूकता बढेगी। साथ ही मोटर स्पोर्ट्स में रुचि रखने वाले प्रदेश के नागरिकों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।

विशिष्ट आयोजन के लिए वीएफजे प्रबंधन की प्रशंसा

कलेक्टर ने इस विशिष्ट आयोजन के लिए वीएफजे प्रबंधन की प्रशंसा की।इस अवसर पर एवीएनएल के सीएमडी संजय द्विवेदी ने भी इस स्पोर्ट्स इवेंट के सफल आयोजन के लिए वीएफजे प्रबंधन को अपनी शुभकामनाएं दी और आगे भी इस तरह के आयोजन कराए जाने की बात कही।

वीकल फैक्ट्री जबलपुर सैन्य वाहन निर्माणी है

उल्लेखनीय है कि वीकल फैक्ट्री जबलपुर सैन्य वाहन निर्माणी है। वीएफजे के पास अपना खुद का टेस्ट ट्रैक है। इसी टेस्ट ट्रैक पर इस इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों को करीब पौने दो किलोमीटर की रेस में भाग लेने का अवसर मिला।

इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर महिला कल्याण समिति एवीएनएल आवडी चेन्नई की अध्यक्ष रश्मि द्विवेदी, सीजीएम-वीएफजे संजीव कुमार भोला, महिला कल्याण समिति वीएफजे रचना भोला, एमपी टूरिज्म के रीजनल मैनेजर केएल पटेल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...