Breaking News in Hindi

कवर्धा: पेड़ पर लटकी लाश देख बौखलाए, शक में एक घर में लगाई आग, युवक जिंदा जला; 3 लोग झुलसे

छत्तीसगढ़ में गृहमंत्री के जिले में फिर बड़ी घटना सामने आई है. कवर्धा के लोहरदीह गांव में हिंसक भीड़ ने एक परिवार के लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश की. परिवार के तीन लोगों को बचा लिया गया, लेकिन एक शख्स जिंदा जल गया. घर के अंदर से बचाने-बचाने की चीखें सुनाई देने लगीं. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.

इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात किया गया है, ताकि तनाव के इस माहौल में फिर से इस तरह की अनहोनी को होने से रोका जा सके. इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को लिया हिरासत में लिया है. दरअसल, एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिलने से दूसरे पक्ष के लोग काफी गुस्सा हो गए, जिसके बाद उनके घर में आग लगाकर पूरे परिवार को जलाने की कोशिश की.

जमीन को लेकर हुआ था विवाद

गांव में जमीन के लिए दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था. ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों में काफी झगड़ा हुआ. इस विवाद के बाद जमकर बवाल भी हुआ. विवाद के बीच में ही एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला. युवक का शव पेड़ पर मिलने से दूसरे गुट के लोगों के बीच भड़क गया. गांव के लोगों का आरोप है कि हमारे गांव के युवक की हत्या दूसरे पक्ष के लोगों का गुस्सा फूट गया.

एक घर के चार लोगों को बनाया बंदी

गांव के दूसरे पक्ष के लोगों कुछ लोगों ने 4 लोगों को घर के अंदर बंधक बना लिया और आग लगा दिया. इस भयंकर आग से आग से 3 लोगों को बचाया लिया गया, लेकिन एक शख्स की आग में झुलसकर मौत हो गई. इस घटना के बाद डर का माहौल है. फिलहाल, पूरे मामले में पुलिस ने 40 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप