Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, भोपाल के पूर्व महापौर भाजपा में शामिल…

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें की लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है। इससे पहले भोपाल के पूर्व महापौर सुनील सूद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। सुनील सूद सुरेश पचौरी के खास समर्थक माने जाते हैं और उन्होंने भोपाल में कांग्रेस के टिकट पर महापौर का चुनाव भी जीता था।

सुनील सूद भोपाल की नरेला विधानसभा सीट से भी कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़ चुके हैं। पूर्व महापौर सुनील और कांग्रेस पार्षद प्रियंका मिश्रा, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष संजय साहू भाजपा में शामिल हो गए हैं। सभी ने सुरेश पचौरी के नेतृत्व में भाजपा ज्वाइन की है। भोपाल लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। आपको बता दें की सुनील सूद अपनी कार्यप्रणाली और व्यवहार के चलते कई बड़े विवाद में रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.