Breaking News in Hindi

कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, दो पूर्व विधायक और पूर्व सांसद 600 समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल…

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि जबलपुर जिले के पूर्व सांसद समेत दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। जबलपुर की पाटन विधानसभा से पूर्व कांग्रेस विधायक निलेश अवस्थी खरगापुर सीट से विधायक रहे अजय यादव भिंड से सांसद रहे राम लखन भाजपा में शामिल हो गए। सभी नेताओं को मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी में ज्वाइन कराया।

 इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा की जॉइनिंग का एक ही आधार है। भारत में प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास पक्ष और विपक्ष हर जगह प्रधानमंत्री मोदी के सब का साथ सबका विकास पर विश्वास है आने वाले चुनाव में सब मिलकर मध्य प्रदेश में  29 की 29 सीटों पर कमल के फूल को खिलाने का संकल्प पूरा करेंगे।

 गुरुवार को भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर जबलपुर से आए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। इसी बीच पूर्व सांसद राम लखन सिंह ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....