Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

कांग्रेस ने गिराईं सबसे ज्यादा सरकारें, इंदिरा ने लगाई हाई सेंचुरी… राजनाथ सिंह का बड़ा हमला

लोकसभा चुनावों को लेकर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के अहमदाबाद में आज यानी 28 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने विपक्षी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. गुजरात में आज उनकी तीन सभाएं हैं जो कि अहमदाबाद ईस्ट, आनंद और भावनगर में है. चुनाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि देशभर में 2 चरण का चुनाव हो चुका है और इस समय चल रहे चुनाव को देख कर ये पता लगाया जा सकता है कि हम लोगों ने जो 400 पार का लक्ष्य निर्धारित किया था उसकी दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं.

अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे देश को लंबे समय से एक अच्छे नेतृत्व की तलाश थी जो आजाद भारत को विकसित देश की कतार में ले जाकर खड़ा कर सकें और वह मोदी जी के रूप में भारत को मिल गया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं ये कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास विजन भी है, मिशन भी है और पैशन भी है. राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के पास क्या है? आगे उन्होंने कहा कि अगर मुझसे ये सवाल पूछा जाए तो मैं कहूंगा कि कांग्रेस के पास न नेता है, न नीति है और न ही नियत है.

कांग्रेस सरकार ने देश में लोकतंत्र की हत्या की: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि इस समय कांग्रेस कहती है कि देश में लोकतंत्र संकट में है लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि देश में अगर किसी ने लोकतंत्र की हत्या की है तो वह कांग्रेस की सरकार ने की है. कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में मौलिक अधिकारों का निलंबन हुआ, 18 साल तक हम सभी जेल में रहे. राजनाथ सिंह ने कहा कि अब तक देश में अनुच्छेद 356 के तहत 132 बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया है, जिनमें से 90 बार कांग्रेस ने लगाया है और जिसमें इंदिरा गांधी ने अकेले ही देश में सरकार गिराने की हाफ सेंचुरी लगा रखी थी.

बीजेपी सरकार पर लगाए गए आरोपों की कही बात

उन्होंने कांग्रेस के बीजेपी सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों की बात करते हुए कहा कि जब भी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई कार्रवाई करती है तो उस पर आरोप लगाया जाता है कि वह देश के लोकतंत्र के खिलाफ गंभीर खतरा पैदा किया जा रहा है. अगर ईडी ने कोई कार्रवाई गलत की है तो आप कोर्ट जा सकते हैं और अगर ईडी ने गलत किया है तो आपको कोर्ट से रिलीफ मिलनी चाहिए. रक्षा मंत्री ने अपने आंकड़ों की बात करते हुए कहा कि ईडी ने साल 2014 के बाद से एक लाख करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की है और 22 हजार करोड़ के कैश जब्त किए हैं लेकिन यही 2014 के पहले ईडी ने सिर्फ 34 लाख कैश जब्त किए थे.

उन्होंने आगे कहा कि यूपीए के 10 साल में भ्रष्टाचार का ओलम्पिक खेल खेला गया और इसकी सबसे बड़ी ऑर्गेनाइजर पार्टी कांग्रेस थी. बीजेपी के संकल्प पत्र की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार के संकल्प पत्र में नए समर्थ और विकसित भारत के निर्माण की पक्की गारंटी है और कांग्रेस का संकल्प पत्र विभाजनकारी और तुष्टिकरण से प्रेरित है. आजादी के समय महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए लेकिन कांग्रेस ने उनकी बात नहीं मानी तो मुझे लगता है कि अब जनता ने सोच लिया है और फैसला कर लिया है कि अब वही कांग्रेस को खत्म करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.