Breaking News in Hindi

कांग्रेस ने राजस्थान चुनाव के लिए कसी कमर, सेंट्रल वॉर रूम के अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष की नियुक्ति की

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सेंट्रल वॉर रूम के अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। आईएएस से नेता बने शशिकांत सेंथिल को सेंट्रल वॉर रूम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पार्टी ने लोकेश शर्मा, जसवंत गुजर और कैप्टन अरविंद कुमार को तत्काल प्रभाव से सह-अध्यक्ष नियुक्त किया है।

PunjabKesari

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि, “जब सरकार ने विशेष सत्र बुलाया, तो महिला आरक्षण विधेयक का कोई जिक्र नहीं था। देश का नाम बदलने की चर्चा चल रही थी। वे इंडिया और भारत के बीच विवाद पैदा करना चाहते थे।” राहुल गांधी ने राजस्थान में कार्यकर्ता सम्मेलन से चुनाव अभियान की शुरुआत की। जयपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने वादा किया कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार आई तो तुरंत महिला आरक्षण दिया जाएगा।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को जयपुर के दादिया गांव में परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने इस महीने की शुरुआत में जयपुर में ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ शुरू की थी। यात्रा का लक्ष्य राज्य के 200 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचना और 9000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करना है, इस प्रकार राज्य में 1 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचना है, भाजपा की नजर राज्य विधानसभा चुनावों पर है।

राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें भाजपा की नजरें सत्तारूढ़ कांग्रेस से सत्ता छीनने पर हैं। 2018 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 100 सीटें हासिल कीं, जो पूर्ण बहुमत से एक सीट कम थी। उसने मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...