Breaking News in Hindi

कांग्रेस प्रत्याशियों की बैठक भोपाल में आज

ग्वालियर। मतगणना से पहले प्रदेश कांग्रेस ने प्रत्याशियों की बैठक रविवार को भोपाल में बुलाई में है। इसमें भाग लेने के लिए शनिवार की रात को ट्रेन व अन्य साधनों से ग्वालियर-चंबल संभाग के कांग्रेस प्रत्याशी भोपाल के लिए रवाना हो गए। प्रत्याशियों को बैठक में भाग लेने से पहले होमवर्क के साथ आने के दिशा-निर्देश मिले थे। प्रदेश नेतृत्व द्वारा मांगी जानकारी के साथ प्रत्याशी बैठक में भाग लेने के लिए गए हैं। पहली बार मतगणना से पहले कांग्रेस गंभीर नजर आ रही है, क्योंकि मतदान के रूझानों में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है।

बैठक में मतगणना की रणनीति बताई जाएगी

मतगणना को लेकर कांग्रेस काफी अलर्ट है। मतों की गिनती में सत्ता पक्ष की द्वारा गड़बड़ी की आशंका से कैसे निपटा जाए, इसके लिए कांग्रेस ने ईवीएम के विशेषज्ञों के साथ बैठकर होमवर्क किया है। ईवीएम को लेकर विपक्ष पहले भी हंगामा मचाता रहा है। प्रदेश विधानसभा चुनाव लगभग तीन माह पहले विपक्षी दलों की अहम बैठक मुंबई में भी हुई थी। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रतिनिधित्व किया था। 17 नवंबर को मतदान हो चुका है। मतों की गितनी तीन दिसंबर को होनी है। मतगणना से पहले कांग्रेस के एक-एक प्रत्याशी से वन-टू-वन चर्चा कर जीत की संभावनओं पर चर्चा की जाएगी। इसी संभावनाओं के आधार पर कांग्रेस मतगणना की रणनीति तैयार करेगी। कांग्रेस को जीत-हार के नजदीकी अंतर वाली विधानसभा के नतीजों में गड़बड़ी की आशंका है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने ट्रेन से भोपाल रवाना होने से पहले बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने उनके विधानसभा क्षेत्र में उपयोग की गई ईवीएम मशीनों के नंबर के साथ बुलाया गया। ईवीएम के नंबर पहले मेल के जरिये प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भेज चुके हैं और साथ भी लेकर जा रहे हैं। यह नंबर क्यों मांगे गए हैं, इसका पता बैठक में चलेगा। इस संबंध में अभी कोई जानकारी प्रदेश नेतृत्व ने नही दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप