Breaking News in Hindi

कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा की बढ़ी मुश्किलें, दो FIR दर्ज, PM मोदी पर की थी अभद्र टिप्पणी

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ से  कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। हेट स्पीच मामले में कवासी लखमा के खिलाफ बीजापुर के कुटरू और मिरतुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। लखमा के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्प्णी करने पर मिरतुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों को तीर धनुष उठाने वाले बयान पर कुटरू थाने में मामला दर्ज किया गया है।

कवासी लखमा के खिलाफ आईपीसी की धारा 188,500,506 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बीजापुर के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें हाल ही में कवासी लखमा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें ईवीएम की आवाज निकालते नजर आ रहे हैं, जिसमें कवासी लखमा के पक्ष में वोटिंग के बाद जिडीतोर मोदी डोरतोर याने कि “कवासी लखमा जीतेगा नरेंद्र मोदी मरेगा” कहते सुनाई दे रहे हैं। वहीं उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान ‘पुलिस के जवानों को तीर धनुष से मार भगाने’ की बात भी कही थी। दोनों मामलों को भारत निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...