Breaking News in Hindi

कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने शराब बांटने का लगाया आरोप, एरोड्रम टीआइ के केबिन में हाथपाई की नौबत

इंदौर। प्रचार-प्रसार थमते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया। विधानसभा क्रमांक एक में कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला खुद एरोड्रम थाने पहुंचे। शिकायत के दौरान भाजपा समर्थक से हाथ-पाई की नौबत आ गई। थाना में करीब 200 लोग जमा हो गए। पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली। कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने आरोप लगाया कि छोटा बांगड़दा, साठ फीट रोड़ और पंचशील नगर में शराब, रुपये, कंबल बंट रहे हैं।

एसीपी (मल्हारगंज) विवेक चौहान सुनवाई कर रहे थे कि भीड़ में खड़े निमेष पाठक (भाजपा विधि प्रकोष्ठ संयोजक) ने विरोध किया। पाठक ने कहा कि आपके खिलाफ भी लोग आ जाएंगे। इसके बाद तनातनी की स्थिति बन गई। टीआइ राजेश साहू के पुलिस ने तीन एफआइआर दर्ज की है।

ओम विहार कालोनी निवासी महिला ने राजेश खत्री, हर्षल रघुवंशी और विषमित पनौत के खिलाफ छेड़छाड़ की एफआइआर दर्ज करवाई है। कांग्रेस नेत्री का आरोप है कि इनोवा कार में बैठे युवक पीछा कर कमेंट्स कर रहे थे। कांग्रेस समर्थक विश्वास पांडे ने हर्षल रघुवंशी, विषमित पनौत और राजेश खत्री पर क्षेत्र में शराब बांटने का आरोप लगाया है।

पांडे के मुताबिक उन्होंने खुद कार रोकी और पुलिस को बुलाया तो शराब की 11 बोतल मिली। पुलिस ने एक अन्य प्रकरण विषमित पनौत की शिकायत पर दर्ज किया है। पनौत वकील है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 60 फीट रोड़ में कार से रुपये बांटने की सूचना मिली थी। वह दोस्त हर्षल, राजेश खत्री के साथ देखने पहुंचे थे। आरोप है कि विश्वास पांडे, सचिन वैष्णव, सुधीर दवे और सौरभ मिश्रा ने रोका और धमकाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....