Breaking News in Hindi

कांग्रेस विधायक को लेकर भागा ऊंट, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, लोग कर रहे कई तरह के कमेंट्स

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव की वोटिंग और परिणाम की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। सभी विधायक एवं नेता जनता को साधने का प्रयास कर रहे है। इसी बीच राजस्थान कांग्रेस विधायक हरिश चौधरी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह ऊंट की सवारी करने के बाद उतरते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि विधायक झाड़ियों के बीच बैठे ऊंट की पीठ से उतर रहे हैं, वहां लोगों की भीड़ है। दावा किया जा रहा है कि विधायक ऊंट की सवारी करने बैठे थे लेकिन ऊंट भागने लगा।

बता दें कि बाड़मेर से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी एक ऊंट पर सवार हुए थे लेकिन तभी ऊंट भागने लगा। करीब पांच किमी तक पीछा करने के बाद ऊंट रुका और फिर विधायक को उतारा गया। वीडियो में ऊंट झाड़ियों के बीच में बैठा दिखाई दे रहा है और विधायक उस पर से उतरते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल हुआ वीडियो

 ऊंट के आसपास समर्थकों की भीड़ भी दिखाई दे रही हैं, कुछ लोग लोगों को ऊंट के पास जाने से लोगों को रोकते दिखाई दे रहे हैं। ऊंट से उतरने के बाद विधायक के समर्थक नारेबाजी करने लगे और वहां से चले गए। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...