Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

शिवपुरी में 14 साल की छात्रा की नदी में डूबने से हुई मौत, मां के साथ नदी के तट पर कर रही थी पूजा

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले रन्नोद थाना क्षेत्र में पचावली गांव में ऋषि पंचमी पर सिंध नदी घाट पर पूजा करने गई एक 14 साल की छात्रा की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ,प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को पचावली गांव की रहने वाली छात्रा अपनी मां के साथ सिंध नदी के घाट पर नहाने और पूजा करने के लिए गई थी।

इस दौरान शिवानी का पैर फिसल गया और शिवानी गहरे पानी की तरफ चली गई। जब कुछ देर बाद मां ने उसे तलाश किया तो बेटी के कपड़े घाट पर रखे हुए थे और शिवानी का शव पानी में दिखा मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया यहां पर डॉक्टर ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.