Breaking News in Hindi

कांग्रेस सांसद के रेडियम रोड रांची स्थित आवास पर भी IT की टीम ने मारा छापा, नोटों से भरे 2 बड़े बैग किए जब्त

झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू के रेडियम रोड रांची स्थित आवास पर बीते शनिवार को भी आईटी (Income Tax) की टीम ने रेड की है। आईटी सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने नोटों से भरे 2 बड़े बैग जब्त किए हैं।

जानकारी के मुताबिक साहू के रेडियम रोड स्थित आवास पर ओड़िशा से रजिस्टर्ड नंबर वाली गाड़ी भी मौजूद है। छापेमारी रांची सहित ओड़िशा के ठिकानों पर भी जारी है। इनकम टैक्स की टीम के साथ सीआईएसएफ के जवान भी मौजूद हैं। बता दें कि झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के घर और कार्यालयों पर आयकर विभाग की छापेमारी बीते 72 घंटों से जारी है। इस दौरान 300 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद की जा चुकी है। बरामद नकदी को गिनने के लिए लाई गई मशीनें गिनती करते-करते खराब भी हो गई थी। विभाग को नई मशीनें मंगानी पड़ी तब गिनती का काम शुरू हो सका

वहीं, भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के परिसर से ‘बेहिसाब’ नकदी की बरामदगी को लेकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। मरांडी ने मांग की, ”साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो और उन्हें गिरफ्तार किया जाए।” इस बात पर जोर देते हुए कि इतनी बड़ी नकदी की बरामदगी हैरान कर देने वाली है, उन्होंने मामले में गहन जांच की मांग की और आरोप लगाया कि इस राशि का कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ भी संबंध है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....