Breaking News in Hindi

कानपुर में MBBS छात्र का बर्थडे पार्टी में कत्ल! शाम को काटा केक, सुबह खून से लथपथ मिला शव

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में विश्वविद्यालय के बेसमेंट में 25 वर्षीय मेडिकल छात्र को घायल हालत में मृत पाए जाने के बाद लगभग 50 छात्रों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, रामा मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र साहिल सारस्वत रविवार को जब मिला तो उसके सिर और गर्दन पर चोट के कई निशान थे। एक सुरक्षा गार्ड को सारस्वत का शव मिला और पुलिस को सूचित किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कानपुर में MBBS छात्र का बर्थडे पार्टी में कत्ल!
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, पीड़ित छात्र रात करीब 1.45 बजे तक जीवित था। पुलिस कॉलेज में सीसीटीवी खंगाल रही है। सारस्वत को आखिरी बार सुबह 1.45 बजे सक्रिय देखा गया था और किसी को भी छात्रावास परिसर में प्रवेश करते नहीं देखा गया था। शनिवार रात साहिल सारस्वत ने अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया था। ऐसा संदेह है कि छात्र की रविवार तड़के मौत हो गई और रात भर छात्र के साथ बातचीत करने वाले 50 छात्रों – जिनमें छात्राएं भी शामिल थीं,  को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

पुलिस हॉस्टल ब्लॉक के छात्रों से पूछताछ कर रही है: आनंद प्रकाश तिवारी
कानपुर जेसीपी (कानून व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि पुलिस हॉस्टल ब्लॉक के छात्रों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि सारस्वत मथुरा का रहने वाला था। एक गार्ड, जय सिंह हॉस्टल के बेसमेंट में स्थित इलेक्ट्रिक पैनल में लाइट बंद करने गया, जहां उसे साहिल का खून से लथपथ शव मिला। फॉरेंसिक टीम के सदस्यों के मुताबिक, पीड़ित को संभवत: किसी भारी वस्तु से मारा गया है। तहखाने में शराब की टूटी बोतल और सिगरेट का डिब्बा भी मिला। साहिल एमबीबीएस ओल्ड बॉयज हॉस्टल में अपने रूम पार्टनर के साथ रहता था, जो बिहार का रहने वाला है और एमबीबीएस (तृतीय वर्ष) का छात्र है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास