Breaking News in Hindi

कारोबार के सिलसिले में इंदौर आए आगर के व्यापारी की करंट लगने से मौत

इंदौर। कांच व्यापारी की करंट लगने से मौत हो गई। रावजी बाजार पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना गाड़ी अड्डा की है। मूलत: आगर निवासी अशरफ पुत्र नोशे खां कुछ दिनों पूर्व ही व्यापार के सिलसिले में आया था। सोमवार को वह पानी की हौज में उतरा था, जहां करंट लगने से बेहोश हो गया। लोग गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अशरफ पत्नी व बच्चों को इंदौर लेकर आया था।

कार से मिली 19 लाख की ब्राउन शुगर

इंदौर। मल्हारगंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से 19 लाख रुपये कीमती ब्राउन शुगर बरामद हुई है। आरोपित उज्जैन के तस्करों से जुड़े हैं। टीआइ राहुल शर्मा के मुताबिक, आरोपित राकेश पुत्र रामसिंह चौहान निवासी मल्हारगंज और राम पुत्र दिनेश हनोतिया निवासी पीलियाखाल है। आरोपित कार (एमपी 09सीजेड 8591) के डैशबोर्ड में ब्राउन शुगर के पैकेट छिपाकर ला रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...