Breaking News in Hindi

दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत, 2 जख्मी

दिल्ली में आज यानी सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों का इलाज जग प्रवेश चंद अस्पताल में चल रहा है.

यह हादसा आज सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर हुआ. एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल मिली कि सीलमपुर की तरफ से आते हुए एक तेज रफ्तार ट्रक फुटपाथ डिवाइडर पर चढ़ गया और कुछ लोगों को रौंद दिया. सूचना पर तत्काल एक टीम मौके पर पहुंची. पता चला कि पांच लोगों को ट्रक ने रौंदा है. तत्काल सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर तीन की मौत हो गई.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है. वहीं, इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी

अधिकारी ने बताया कि शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशन में धारा 281,106,125A के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी जानने की कोशिश की, लेकिन कोई भी ट्रक का नंबर नहीं बता सका. पुलिस ने बताया कि घायलों के सेहत में सुधार होने पर उनसे भी हादसे के बारे में जानकारी ली जाएगी. उनका नाम-पता जानने की कोशिश की जाएगी.

शवों का कराया जाएगा पोस्टमार्टम

पुलिस ने बताया कि तीनों शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके बाद घरवालों की पता चलते ही शवों को उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...