Breaking News in Hindi

किताब लिखने के लिए शुरु की भारत यात्रा तय किया 3600 किमी का सफर

भोपाल। जब मेरा पढ़ाई चल रही था तब मैं काफी कुछ साइकोलाजी को भी पढ़ रहा था। उसके ऊपर किताब लिखना चाहता था। इसलिए भारत की यात्रा पर निकला। यह कहना है, बेंगलुरु से निकले 31 वर्षीय डा. आशुतोष बेलुर का। जो इस यात्रा के जरिए दो किताब लिखना चाहते हैं, जिसमें मेरे सफर के अनुभव के साथ लोगों की मानसिकता क्या है, किस तरह भारत में लोग एक-दूसरे के साथ रहते हैं। यह बताने की कोशिश करूंगा। देश में डाइवर्सिटी इतनी अच्छी है कि लोगों के बारे में समझने का मौका मिल रहा है।

35 हजार किमी का सफर करना है तय

उन्होंने कहा कि भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां साइकिल से यात्रा कर घूमा जा सकता है। बेंगलुरु से निकलकर, महाराष्ट्र और गोवा होते हुए भोपाल पहुंचे। 123 दिन में 3600 किमी की साइकिल से यात्रा करते हुए पहुंचे हैं। इस पूरी यात्रा का टाइमलाइन ढाई साल है। उन्होंने कहा कि मेरा टारगेट 35 हजार किलोमीटर का सफर तय करना है। इसका मकसद लोगों से मिलकर लोगों के विचारों को समझ कर उन पर दो किताबें लिखना है। मैंने जीव रसायन में पीएचडी हाल ही में खत्म हुई है, वहीं मेरी रूचि साइकोलााजी में है।

100 से ज्यादा शहर का कर चुका हूं सफर

डा. आशुतोष की हाइट 6 फीट 6 इंच है और मैं जब से सफर पर निकला हूं रोजाना 50 किमी साइकिल चलाता हूं। अब तक कुल 100 से ज्यादा शहरों में सफर कर चुका हूं। अब यहां से आगे की यात्रा उज्जैन से इंदौर और फिर गुजरात की तरफ रुख करने वाला हूं। पूरे देश का अभियान मेरा बेंगलुरू पर ही खत्म होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...