Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

किर्गिस्तान से भारत वापस लौटे छात्र ने सुनाई रौंगटे खड़ी कर देने वाली आपबीती, CM मोहन का जताया आभार

किर्गिस्तान के एशियन मेडिकल इंस्टिट्यूट में एमबीबीएस थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहे रवि सराठे सकुशल उज्जैन पहुंच गए हैं। रवि सराठे ने वीडियो जारी कर बताया कि किर्गिस्तान में रहकर वह अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे थे, लेकिन वहां के लोकल लोग और छात्रों के बीच हो रही हिंसक घटनाओं से वह चिंतित हो गए थे। आलम यह था कि 7 मई के बाद हर दिन दहशत में बीता। स्थानीय लोगों ने चैन से जीने भी नहीं दिया। दो देशों में घूमकर अपने देश तक पहुंचा हूं।

इसके बाद जब मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात की और उनका हौसला बढ़ाया तो उन्हें एक उम्मीद की किरण जागी। सरकार के प्रयासों के बाद आज रवि सराठे अपने दो अन्य साथियों के साथ सकुशल उज्जैन पहुंच गए हैं और उन्होंने सरकार का आभार माना है कि संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री ने चिंता जताते हुए उन्हें भारत वापस लाने की दिशा में ठोस कदम उठाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.