Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

किसानों का आंदोलन सही, हमारा समर्थन…बोले राकेश टिकैत

पंजाब-हरियाणा के किसानों के आंदोलन पर 2020-21 में हुए किसान आंदोलन के हिरो रहे राकेश टिकैत ने अभी तक दूरी बना रखी थी. लेकिन आज उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. राकेश टिकैत ने किसानों के इस आंदोलन को सही करार दिया है. मीडिया से बात करते हुए टिकैत ने कहा किसान ठीक कर रहे है. सरकार जब उनकी परेशानियों का समाधान नहीं कर रही तो विरोध प्रदर्शन तो करना पड़ेगा.

राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन पर अपना रुख साफ करते हुए कहा, “भारत में किसानों के कई संगठन हैं. सबके प्रदर्शन करने के तरीके अलग हैं. सब अपने तरीके से किसानों की मांगों को सरकार के सामने रखते हैं. एक बार फिर किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली आ रहे हैं. किसानों की बात सुनी जानी चाहिए.

“कानून दिल्ली बनाती है तो दिल्ली जाएंगे”

टिकैत ने किसान आंदोलन पर बात करते हुए विपक्ष पार्टियों को भी आड़े हाथो लिया. उन्होंने कहा देश का विपक्ष कमज़ोर है, अगर देश का विपक्ष मजबूत होता तो देश की ये हालत नहीं होती. किसानों के दिल्ली आने के सवाल पर उन्होंने कहा, “कानून दिल्ली बनाती है तो दिल्ली जाएंगे.” टिकैत का कहना है कि देशभर के कानून दिल्ली से बनते है तो आंदोलन का दिल्ली में होना जरूरी है. किसान दिल्ली हिंसा करने नहीं अपना पक्ष रखने आ रहे है, उनकी बात सरकार को सुननी चाहिए. सभी किसानों के मुद्दें एक हैं, कर्ज माफी, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट और MSP के लिए कानून.

“ये उद्दोगपतियों की सरकार है”

राकेश टिकैत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर बीजेपी की सरकार होती तो जरुर बात होती , ये उद्दोगपतियों की सरकार है.” उन्होंने कहा देश में विपक्ष नहीं बचा है सारी दूसरी पार्टियों को तोड़ लिया गया है. आंदोलन की कामयाब होने को लेकर टिकैत कहते हैं, देश को आजाद होने में जब 90 साल लगे तो इसमें भी टाइम लगेगा. जीत किसानों की ही होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.