Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

किसानों के समर्थन में शंभू बॉर्डर पहुंचीं विनेश फोगाट, चुनाव लड़ने के सवाल पर क्या कहा?

हरियाणा-पंजाब से सटे शंभू बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं. किसानों के आंदोलन में शनिवार को रेसलर विनेश फोगाट भी शामिल हुई हैं. उन्होंने सरकार से मांग की हैं जल्द से जल्द किसानों की मांग पूरी की जाए. वहीं, उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं की.

विनेश फोगाट किसानों के मंच पर पहुंचीं और किसान आंदोलन का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को जल्द माना जाना चाहिए. मैं भी एक किसान परिवार से हूं. मुझे पता है कि किसानों की क्या दिक्कत होती है, खिलाड़ी होने से पहले मैंने भी खेत में काम किया है. मुझे पता है कि मेरी मां ने हमें कैसे पाला है. अगर किसान खाना नहीं देंगे, तो खिलाड़ियों को खाना क्या मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.