Breaking News in Hindi

किसी भी समुदाय के खिलाफ पोस्ट, लाइक या शेयर करने पर होगा एक्शन… ग्वालियर में IND vs BAN T20 मैच से पहले फरमान जारी

भारत और बांग्लादेश के बीच T20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में खेला जाने वाला है. 6 अक्टूबर को यह मैच खेला जाएगा. दोनों ही टीम ग्वालियर पहुंच चुकी हैं. लेकिन यहां बांग्लादेश की टीम के खिलाफ हिंदू महासभा के नेता और सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया. बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस ने नेता और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है. अब कलेक्टर रुचिका चौहान ने भी इसे लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है.

कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सोशल मीडिया पर किसी भी जाति समुदाय के खिलाफ पोस्ट करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. अगर पोस्ट को किसी ने लाइक और शेयर भी किया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी. किसी भी प्रकार का धरना प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा. 11 हिंदूवादी संगठन इस मैच का विरोध कर रहे हैं.

बुधवार को हिंदू महासभा कार्यालय से महाराज बाड़े तक हिंदू महासभा के कार्यकर्ता और नेताओं ने हाथ में काले झंडे लेकर रैली निकाली और बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन किया इस दौरान और वापस जाने के नारे भी लगाए गए. पुलिस को जब इस मामले की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया गया. इस मामले में मैच का विरोध करने वाले हिंदू महासभा के नेता और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया.

पहले ही दे दी थी चेतावनी

जानकारी के मुताबिक, हिंदू महासभा ने पहले ही चेतावनी दी थी कि बांग्लादेश की टीम आएगी तो वह इसका विरोध करेंगे. हालांकि पुलिस और प्रशासन ने भी उनकी चेतावनी पर कड़ी निगरानी रखी थी. इसके बावजूद हिंदू महासभा के दर्जनों कार्यकर्ता सड़क पर झंडा लेकर उतर गए और उन्होंने ‘बांग्लादेश वापस जाओ’ के नारे भी लगाए. टीम के आने से पहले अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने आज ग्वालियर में दौलतगंज लस्कर से काले झंडे लेकर रैली निकाली.

स्टेडियम की पिच खोदने का इरादा था

प्रदर्शन करते हुए हिंदू महासभा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की ओर रवाना हुए. हिंदू महासभा स्टेडियम की पिच को खोदना चाहती थी. लेकिन, लेकिन महाराज बाड़े पर पहुंचते ही पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया. बाद में शांति भंग करने को लेकर पुलिस ने हिंदू महासभा के सभी नेता और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...