Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

किसी से चेहरे पर नहीं लिखा वह संजय रॉय है…सेक्स वर्कर्स ने बताई दरिंदे की कहानी

एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया कोलकाता का सोनागाछी भी आरजीकर अस्पताल में हुए घटना से स्तब्ध है. टीवी9 भारतवर्ष की टीम ने जब यहां के सेक्स वर्कर्स से बात की तो उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता होता है कि हमारे पास आने वाले कस्टमर के मन में क्या है? हमारी कोशिश होती है कि जबतक वह हमारे पास रहे वह अच्छा व्यवहार करे.

सीबीआई की टीम चेतला इलाके में खोजबीन के लिए गयी थी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक संजय रॉय अक्सर इस इलाके में आता जाता था. सेक्स वर्कर्स ने कहा कि बेशक वह इस इलाके में आता-जाता रहा है, लेकिन किसी तो पता नहीं कि वह कौन था? ऐसे में यदि सीबीआई या पुलिस के लिए किसी को बता पाना मुश्किल है.

पुलिस-सीबीआई से हैं परेशान

सेक्स वर्कर ने कहा कि जब से यह घटना हुई है. उसके बाद से यहां बार-बार पुलिस और सीबीआई के लोग आ रहे हैं. इससे उनकी परेशानी बढ़ गयी है. उनका मानना है कि इसकी वजह से डर से आम दिनों की तरह यहां लोग नहीं आ रहे हैं.

कुछ लोग हैवान भी होते हैं

सेक्स वर्कर्स ने कहा वैसे यहां सभी तरह के लोग आते हैं. कुछ लोग सभ्य तरीके से पेश आते हैं तो कुछ हैवान भी होते हैं. उन्होंने कहा कि हमारी एक टीम है जो ऐसे लोगों को इलाके से दूर करती है.

किसके मन में क्या है किसी को पता नहीं

उन्होंने कहा कि संजय रॉय के बारे में सीबीआई को यह जानकारी मिली है कि वह नियमित रूप से इन इलाकों में जाया करता था. इस सवाल पर सेक्स वर्कर्स का कहना है कि हमें नहीं पता कि हमारे पास यदि कोई शख्स आया है तो उसके मन में क्या है! जब आप किसी के साथ अधिक समय बिताते हैं तब आपको पता चलता है कि उसका बर्ताव आम लोगों के साथ क्या है?

फांसी से भी कड़ी सजा मिले

सेक्स वर्कर्स का कहना है कि संजय रॉय ने जो कुछ भी किया है उसके लिए फांसी कम है. फांसी से भी कठिन यदि कुछ हो तो वह उसे मिलनी चाहिए. बातचीत में बताया कि हमारी भी बच्ची हैं. वह भी बड़े होंगे तो कभी पढ़ने लिखने जाएंगे. ऐसे में उनके साथ भी कोई ऐसी हैवानियत कर सकता है. जरूरी इस बात की है कि ऐसे लोगों को सजा कुछ ऐसा हो जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.