Breaking News in Hindi

कुछ क्षेत्रों में भूगर्भीय हलचल, घबराकर घरों से बाहर निकल गए लोग

सिवनी। शहर के कुछ क्षेत्रों में भूगर्भीय हलचल फिर शुरू हो गई है। इससे लोग एक बार फिर भयभीत नजर आ रहे है। सोमवार की रात 9.6 बजे शहर के डूंडासिवनी, शुक्रवारी चौक और कटंगी रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज आवाज के साथ कंपन होने से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल गए। हालांकि भूकंप मापी पर रात में कोई भूगर्भीय हलचल दर्ज नहीं हुई है।

पानी दरारों के जरिए गहराई में पहुंचने के कारण तैयार ऊर्जा के बाहर निकल रहा

भूकंप के हल्के झटके के बाद बीते चार सालों से लगातार डूंडा सिवनी के चूना भट्टी सहित शहर से लगे कुछ क्षेत्रों में आ रहे हैं। पिछले साल भूगर्भीय हलचल पर जांच करने आए भू विज्ञानियों ने बताया था कि बारिश का पानी दरारों के जरिए गहराई में पहुंचने के कारण तैयार ऊर्जा के बाहर निकलने से यह झटके महसूस किए जा रहे हैं।

रिक्टर स्केल में पांच बार भूकंप के झटके दर्ज हुए थे

बीते तीन सालों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इनमें से कुछ रिएक्टर स्केल पर भी दर्ज हुए हैं। दो साल पहले भी अक्टूबर-नवंबर में कई बार क्षेत्र के लोगों ने भूकंप जैसे झटके महसूस किए थे, लेकिन रिक्टर स्केल में पांच बार भूकंप के झटके दर्ज हुए थे।

2020 में 27 अक्टूबर को पहला भूकंप 3.3 तीव्रता दर्ज किया गया था

वर्ष 2020 में 27 अक्टूबर को रिक्टर स्केल पर सिवनी में पहला भूकंप 3.3 तीव्रता दर्ज किया गया था। इसके बाद 31 अक्टूबर को दिन में दो बार 3.1 व 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। नौ नवंबर को सिवनी में रिक्टर पर 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...