Breaking News in Hindi

कुछ भाजपा नेताओं को रविवार को कांग्रेस की सदस्यता दिलाएंगे कमल नाथ

भोपाल। विधानसभा चुनाव के पहले दलबदल का खेल शुरू हो गया है। रविवार को ग्वालियर-चंबल संभाग और बुंदेलखंड के कुछ भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। दोपहर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की उपस्थिति में इन नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी। इन नेताओं के साथ उनके समर्थक भी भोपाल आ रहे हैं, जो कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले भाजपा नेता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से नाराज चल रहे हैं।

युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी कल भोपाल में

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सात अगस्त को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। सूर्या सुबह 7.25 बजे भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे होटल आमेर ग्रीन्स नर्मदापुरम रोड, भोपाल में प्रदेश स्तरीय मंडल अध्यक्ष कार्यशाला को संबोधित करेंगे। शाम चार बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हाल) पुरानी विधान सभा पर “गर्ल्स कान्क्लेव“ को संबोधित करेंगे। रात्रि आठ बजे गुफा मंदिर भोपाल में पूजन करेंगे। वे रात्रि 9.25 बजे राजा भोज विमानतल से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...