Breaking News in Hindi

भूकंप के झटकों से दहला चीन का शानदोंग प्रांत; 100 से अधिक इमारतें ढहीं, 21 लोग घायल

बीजिंग: पूर्वी चीन के कुछ हिस्सों में शनिवार देर रात 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कम से कम 21 लोग घायल हो गए और 100 से अधिक इमारतें ढह गईं। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, शनदोंग प्रांत की पिंगयुआन काउंटी में रात दो बजकर 33 मिनट पर आए भूकंप के झटके बीजिंग, तियानजिन, हेनान और हेबेई प्रांत सहित उत्तरी चीन के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए।

पिंगयुआन बीजिंग से लगभग 345 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, भूकंप से कम से कम 21 लोग घायल हुए और 126 इमारतें ढह गईं। ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो में घरों में रखे फर्नीचर हिलते हुए और लोग घरों से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। भूकंप के कारण बीजिंग, तिआनजिंग और चांगझोऊ से जाने वाली 20 ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया। ‘चीन रेलवे बीजिंग ग्रुप कंपनी लिमिटेड’ के अनुसार, भूकंप के कारण शिजियाझुआंग-जिनान हाई-स्पीड रेलवे की लगभग 30 ट्रेन भी रोकी गईं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....