Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

कुत्ते हैं या हैवान! एक ही दिन में आवारा कुत्तों ने 500 से ज्यादा लोगों को बनाया अपना शिकार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रोजाना आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। लोगों में सड़क के कुत्तों को लेकर मन में दहशत बैठ गई है। बीते मंगलवार को आवारा कुत्तों का कहर देखने को मिला। यहां मात्र एक दिन में आवारा कुत्तों ने 500 से ज्यादा लोगों को काटा।

मंगलवार को जिले के तीन अस्पतालों में डॉग बाइट के 411 मरीज़ पहुंचे। इसमें जिले के मुरार जिला अस्पताल में 213 डॉग बाइट के मरीज़ आए, जयारोग्य अस्पताल में 128 डॉग बाइट के मरीज़ आए और हजीरा सिविल अस्पताल में 70 डॉग बाइट के मरीज़ आए। जिसके बाद लोगों के मन में दहशत फैल गई है। तो उधर प्रशासन भी अब इस मामले को गंभीरता से ले रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.