Breaking News in Hindi

कुरकुरे दिलाने के बहाने 5 साल की मासूम से रेप, कुछ दिन पहले रेप केस में जेल से रिहा हुआ था आरोपी

हरदा : मध्य प्रदेश के हरदा जिले में 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दरिंदे ने मासूम को कुरकुरे दिलाने के बहाने बहलाया फुसलाया फिर नदी के किनारे घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना जिले के छिपाबड़ थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम की है। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, किसी राहगीर ने सोमवार शाम को मासूम बच्ची को नदी के किनारे बदहाल हालत में देखा। उसने परिजनों को बताया इसके बाद परिजन पुलिस को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली लेकर पहुंचे। जहां बच्ची के मेडिकल टेस्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। घटना से नाराज परिजनों और गांववालों ने सरकारी अस्पताल सिराली का घेराव कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए छीपाबड़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी खंडवा जिले का रहने वाला है। वह कुछ दिन पहले ही रेप के एक मामले में जेल से छूटकर आया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...