Breaking News in Hindi

कुरान शरीफ, चर्च और गांधी…लॉरेंस की धमकियों का सलीम खान ने यूं दिया मुंहतोड़ जवाब

काला हिरण शिकार मामले को लेकर लंबे वक्त से सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिलती रही हैं. हाल ही में सलमान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई और दावा किया गया कि उन्हें लॉरेंस गैंग ने अपना शिकार बनाया. उसके बाद भी सलमान को धमकी मिली और 5 करोड़ की मांग की गई. इन सब के बीच अब सलमान के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान ने एक इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को करारा जवाब दिया है.

सलीम खान ने एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा, “इज्जत और जिल्लत, जिंदगी और मौत, ये खुदा के हाथ में है. ये कुरान शरीफ में था. इज्जत-जिल्लत, जिंदगी-मौत ये मेरे (खुदा) हाथ में है. तो अगर इनके हाथ में है तो ठीक है, देखेंगे. माफी मांग लो? किससे माफी मांग लो? माफी उसस मांगी जाती है, जिसके साथ आपने कुछ किया हो.”

सलीम खान ने किया चर्च का ज़िक्र

इस दौरान सलीम खान ने चर्च में कन्फेशन (गुनाह कबूलना) करने का ज़िक्र किया. उन्होंने कहा, “चर्च में भी जब कन्फेश किया जाता है तो उससे किया जाता है, जिसको आपने धोखा दिया कि साब मैंने आपको धोखा दिया, साब मैंने आपको दुख पहुंचाया, साब मैंने आपको तकलीफ दी, मैं माफी मांगना चाहता हूं. कन्फेशन का मतलब ये होता है. आपने जो गुनाह किया है, किसी का दिल दुखाया है या किसी को तकलीफ दी है, उससे जाकर माफी मांगो. दरख्त के सामने खड़े होकर कहते हैं कि भैया मुझे माफ कर देना या कहीं किसी मूर्ति के सामने खड़े हों, और कहें मुझे माफ कर देना.”

महात्मा गांधी का किया जिक्र

इस दौरान सलीम खान ने बताया कि वो महात्मा गांधी के बहुत बड़े फोलोवर हैं. उन्होंने कहा, “मैं गांधी जी का बहुत बड़ा फोलोवर हूं. तो मैं क्या कहूंगा कि गांधी जी मुझे माफ कर देना. मैं गांधी जी के यहां जाकर कहूंगा कि मैं आपका फोलोवर हूं. मैं आपको फोलो करता हूं मैंने आपको पढ़ा है. और आपने जो लिखी हैं, उन बातों को मैं फोलो करता हूं. मैं किस बात की माफी मांगूगा.” इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी पांच करोड़ रुपये की डिमांड आई है कि दे दो हम माफ कर देंगे. उन्होंने कहा कि हम तो शुरू से कह रहे हैं कि ये वसूली का मामला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप