Breaking News in Hindi

कुरियर सर्विस के नाम पर सवा लाख की ठगी, थाने में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज

रायपुर। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में कुरियर सर्विस के नाम से एक शख्स से आनलाइन ठगी हो गई। अज्ञात ठग ने ओटीपी भेज कर वेनू कुमार रेड्डी के बैंक खाता से एक लाख 11, 617 रुपये की आनलाइन ट्रांजेक्शन कर धोखाधड़ी की है।

वेन रेड्डी ने पुलिस को बताया कि उसने डीटीसी कुरियर कंपनी से पार्सल मंगवाया था। जो की नियत समय पर नहीं पहुंचा। इसकी जानकारी के लिए गूगल से डीटीसी कुरियर कंपनी का कस्टमर सर्विस नंबर निकाल कर फान किया। उससे जानकारी मांगी।

इस पर कंपनी के कस्टमर अधिकारी ने फोन पर पार्सल को ट्रेस करने के लिए उसके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा था। जिसके कहने पर नेनू ने पूछी गई जानकारी उसको बता दी। इसके बाद उसके बैंक आइसीआइसी बैंक खाता से अलग-अलग किश्त में एक लाख 11, 617 रुपये कट गए। जिसकी जानकारी प्रार्थी ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात नंबर की पतासाजी की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....