Breaking News in Hindi

कूनो में पावक चीता को भी पकड़कर किया गया बाड़े में बंद हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

श्योपुर कूनो नेशनल पार्क में कालर आइडी से संक्रमण फैलने से चीतों की मौत होने की बात सामने आने के बाद विशेषज्ञों व डाक्टरों की टीम द्वारा सभी चीतों के स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया शुरू की गई है। शनिवार को पावक नर चीता को पकड़कर बाड़े में बंद किया गया और उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अधिकारियों के अनुसार परीक्षण के दौरान पावक पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। मुख्य वन जीव संरक्षक ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि अगले स्वास्थ्य परीक्षण तक पावक को बाड़े में ही रखा जाएगा। फिलहाल बाड़े में 11 चीते बंद हैं, जिनमें छह नर और पांच मादा हैं। अब तक छह चीतों की कालर आइडी हटाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है।

कहीं राजस्थान के मुकुंदरा न भेजने पड़ जाएं

गांधीसागर की तैयारियों और उच्चतम न्यायालय के हाल ही में आए निर्देशों को देखते हुए आशंका है कि कुछ चीतों को राजस्थान के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व भेजने का निर्णय लिया जा सकता है। दरअसल, मुकुंदरा ही है, जो चीतों को रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उधर, कालर आइडी से गर्दन में घाव के चलते चीतों का बुरा हाल है। पार्क के सूत्र बताते हैं कि मंगलवार को पकड़े गए तीन अन्य चीतों की गर्दन में भी घाव मिले हैं। हालांकि वे गंभीर नहीं है और उनका भी इलाज किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...