Breaking News in Hindi

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू की बढ़ी मुश्किल, राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने पर बेंगलुरु में FIR दर्ज

राहुल गांधी ने अमेरिकी दौरे पर सिखों को लेकर दिए गए टिप्पणी की थी. इस पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने हमला बोला था. उन्होंने राहुल गांधी को देश का नंबर आतंकी बताया था. बिट्टू की टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ अब बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है. ये कार्रवाई कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर हुई है. पुलिस ने बताया कि देश में सिखों की स्थिति के बारे में अमेरिका में दिए गए बयानों को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने टिप्पणी की थी. इस मामले में शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (2), 192 और 196 के तहत थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के देश में सिखों को लेकर दिए गए बयान पर रेल राज्य मंत्री बिट्टू ने उन पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि जब बम बनाने में माहिर लोग राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं, तो वह देश के नंबर एक आतंकी हैं.

उनके इस बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस ने कहा कि बिट्टू एक सिरफिरे आदमी की तरह बात कर रहे हैं. इस मामले में कांग्रेस ने दिल्ली में भी बिट्टू समेत चार नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इसमें शिवसेना के भी नेता हैं. कांग्रेस का कहना है कि राहुल के जीवन को खतरे में डालने के लिए नफरत और हिंसा फैलाई जा रही है. इसे प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की शह मिल रही है.

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी जा रही

शिकायत दर्ज कराने के बाद अजय माकन ने कहा कि राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है. इसकी वजह ये है कि वो दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और गरीबों की बात करते हैं. राहुल गांधी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं. इसके साथ ही कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि राहुल के खिलाफ हिंसा की साजिश रची गई है.

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की शह मिल रही

उन्होंने कहा, अगर बीजेपी अपने लोगों को कंट्रोल नहीं करेगी तो कांग्रेस उसके मंत्रियों और सांसदों के घर पहुंचेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे. इससे पहले अमेरिका में राहुल की टिप्पणियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के आवास के पास प्रदर्शन किया था. प्रियंका गांधी ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा कि यह एक सुनियोजित अभियान है. इसे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की शह मिल रही है. हैरानी की बात है कि कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....