Breaking News in Hindi

केजरीवाल के लिए ये क्या बोले खट्टर, AAP ने जताई नाराजगी

लोकसभा चुनाव अपने पूरे शबाब पर है. सभी पार्टियां जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रही हैं. इस दौरान एक दूसरे पर जमकर सियासी हमले किए जा रहे है.बीजेपी तीसरी पार देश की कमान अपने हाथों में लेने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है. इस बीच हरि हरियाणा के झज्जर में हुई बीजेपी की एक चुनावी रैली के दौरान सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उनके सरनेम का मजाक बनाया.मनोहर लाल खट्टर की इस बात को लेकर आम आदमी पार्टी की हरियाणा यूनिट ने नाराजगी जाहिर की है.

दरअसल शुक्रवार 26 अप्रैल को झज्जर में रोहतक लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार अरविंद शर्मा के पक्ष में एक चुनावी रैली आयोजित की गई थी. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने जनता को संबोधित किया और मंच अरविंद केजरीवाल के सरनेम का मजाक बनाया. खट्टर ने केजरीवाल को खुजलीवाल कहा और इसी नाम से पुकारा.

‘केजरीवाल के सरनेम का मजाक उड़ाना अग्रवाल समाज का अपमान ‘

अब इसी मामले को लेकर आदमी पार्टी की हरियाणा यूनिट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांढा ने बीजेपी पर निशाना साधा है. अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बीजेपी पर केजरीवाल को झूठे आरोप में फंसाने का आरोप लगाया है. उन्होंने लिखा है कि अरविंद केजरीवाल जी को झूठे केस में जेल भेजकर भी बीजेपी का मन नहीं भरा. अब बीजेपी उनके सरनेम को अभद्र और अमर्यादित तरीके से बोलकर पूरे अग्रवाल समाज का अपमान कर रही है. इसके आगे अनुराग ढांढा ने लिखा कि बीजेपी का अहंकार सिर चढ़ कर बोल रहा है, जिसका जवाब जनता सही तरीके से देगी.

शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद हैं CM अरविंद केजरीवाल

आपको बता दें कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. 21 मार्च को उन्हें ईडी ने घर से हिरासत में लिया था. इसके बाद से बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. AAP नेता लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं. पार्टी का कहना है बीजेपी को केजरीवाल से डर है यही वजह है कि उनके खिलाफ साजिश कर रही है. पार्टी का कहना है लोकसभा चुनाव के चलते ये सब किया जा रहा है. वहीं बीजेपी घोटाले के चलते लगातार केजरीवाल से इस्तीफा मांग कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....