Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

केदारनाथ की ग्रीष्मकालीन यात्रा की तैयारियां शुरू, DM सौरभ गहरवार ने शुरू करवाया ‘विशेष स्वच्छता अभियान’

देहरादून/रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम की आगामी ग्रीष्मकालीन यात्रा को श्रेष्ठतम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने धाम में दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों को स्वच्छ-साफ वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव गुप्तकाशी में रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान शुरू करवाया। क्षेत्रीय उप जिलाधिकारी, ऊखीमठ अनिल शुक्ला के नेतृत्व में जिला पंचायत एवं नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों द्वारा स्वच्छता कार्य किया गया।

वहीं अनिल शुक्ला ने बताया कि यात्रा मार्ग में जिला पंचायत एवं नगर पंचायत द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर स्वच्छता अभियान जारी रहेंगे, ताकि आगामी यात्रा में श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके। इस अभियान में कनिष्ट अभियंता, जतिन राणा, अवर अभियंता, रवींद्र सिंह, शिव चरण सहित जिला पंचायत एवं नगर पंचायत के पर्यावरण मित्र शामिल रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.