Breaking News in Hindi

केरल टेंपल फेस्टिवल में बड़ा हादसा, आतिशबाजी के दौरान 150 लोग जख्मी, 8 की हालत गंभीर

केरल के कासरगोड़ से बड़ी खबर सामने आई है. यहां केरल टेंपल फेस्टिवल के दौरान आतिशबाजी स्टोरेज में बड़ा विस्फोट हो गया. इस कारण वहां भीषण आग लग गई. आगजनी की इस घटना में 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. इनमें से 8 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. यह दर्दनाक हादसा सोमवार देर रात नीलेश्वरम के पास एक मंदिर में हुआ.

दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरु के अस्पतालों में ले जाया गया. चिंताजनक स्थिति को देखते हुए कलेक्टर और जिला पुलिस प्रमुख सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. उन्होंने प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. पुलिस को संदेह है कि वीरकावु मंदिर के पास एक स्टोर में पटाखे रखे थे. उसमें अचानक से आग लग गई, जिस कारण यह हादसा हुआ. कलेक्टर और जिला पुलिस प्रमुख सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. बचाव कार्य जारी है.

क्या बताया पुलिस ने?

पुलिस ने बताया- अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर में वार्षिक कलियाट्टम उत्सव मनाया जा रहा था. कार्यक्रम के लिए आतिशबाजी मंगाई गई थी. इसे एक स्टोरेज में सुरक्षित रखा गया था. इस बीच, रात 12.30 बजे अचानक से स्टोरेज में बड़ा धमाका हुआ. वहां एक के बाद एक सभी पटाखे जलने लगे. आलम यह हुआ कि स्टोरेज में भीषण आग लग गई. उस वक्त वहां भारी संख्या में भीड़ भी मौजूद थी. भीड़ में ही लोग इस आग का वीडियो बनाने लगे. आग इतनी भीषण थी कि पलभर में 150 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए. सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया. 8 की हालत गंभीर बनी हुई है.

तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तमाम बड़े अधिकारी मौके का जायजा लेने पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि घायलों की हर संभव मदद की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?