लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सड़क निर्माण को लेकर दिया गया एक बयान चर्चा में है। उन्होंने कहा, “सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी।”
मौर्य के इस बयान को सड़क निर्माण की गुणवत्ता और निर्माण के बाद आने वाली समस्याओं के संदर्भ में देखा जा रहा है। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
उत्तर प्रदेश में सड़क निर्माण और उनकी गुणवत्ता लंबे समय से राजनीतिक बहस का विषय रही है। ऐसे में उपमुख्यमंत्री का यह बयान भी चर्चा का केंद्र बन गया है।
उदय भारत टाइम्स | नए भारत की नई सोच