Breaking News in Hindi

कैलारस नगर पालिका अध्यक्ष की कार ने 5 साल की बच्ची को मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कैलारस क्षेत्र के नगर पालिका अध्यक्ष की कार ने भटपुरा क्षेत्र में एक बच्ची को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान कार में नगर पालिका अध्यक्ष के पति बैठे हुए थे। बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना बुधवार रात की है, बच्ची अपने दादा – दादी के साथ खेत में गई थी और खेत से दादा – दादी के साथ लौट रही थी।

तभी कैलारस नगर पालिका अध्यक्ष की कार ने टक्कर मार दी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई बच्ची का नाम जानवी है और वह भितरवार की रहने वाली थी। सूचना पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा पुलिस ने गाड़ी के चालक को पकड़ लिया है।

कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष की कार मुरैना से कैलारस की तरफ जा रही थी। टक्कर लगने के बाद मजदूरों ने कार को चारों तरफ से घेर लिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....