Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

कैलाश विजयवर्गीय का दावा-मप्र में 160 से ज्‍यादा सीटें जीतेंगे

इंदौर। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से भाजपा के उम्‍मीदवार कैलाश विजयवर्गीय का दावा है कि भाजपा इंदौर जिले की सभी 9 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

#WATCH भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “हम इंदौर की सभी 9 सीटें जीतेंगे और मध्य प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे, हम 160 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। मध्य प्रदेश में बीजेपी के विकास की लहर है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा जो… https://t.co/LSYXcsacoL pic.twitter.com/huqZzwKn0G

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2023

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इंदौर एक सीट से नामांकन पत्र जमा करने के बाद विजयवर्गीय मीडिया से बातचीत कर रहे थे। भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम इंदौर की सभी 9 सीटें जीतेंगे और मध्य प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे।

उन्‍होंने कहा कि मध्‍य प्रदेश में हम 160 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के विकास की लहर है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा जो कहते हैं वो करते हैं। मध्य प्रदेश में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं। इसलिए लोगों का भरोसा बीजेपी और पीएम मोदी पर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.