Breaking News in Hindi

कोटा के व्यापारी की फारच्यूनर कार डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में गिरी लोकसभा स्पीकर के रिश्तेदार होने की फैली अफवाह

शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र में खरई के पास शुक्रवार की सुबह एक फारच्यूनर कार डिवाइडर से कई गुलाटें खाते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद एक अफवाह फैल गई कि सड़क हादसे में घायल लोग लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के रिश्तेदार हैं। पूरा प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर तहसीलदार, कोतवाली पुलिस सहित जिला अस्पताल के सिविल सर्जन व डाक्टर पहुंच गए। घायलों के साथ वाले लोगों ने बताया कि उनका ओम बिड़ला से कोई संपर्क नहीं है। पुलिस ने मामला कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

कोटा राजस्थान के व्यापारियों का एक ग्रुप तीन कारों में सवार होकर झांसी जा रहे थे। इसी क्रम में एक फारच्यूनर कार में सर्वजीत सिंह, पत्नी गुरमीत सिंह, अरूण पाठक व पत्नी नीता पाठक सवार थे। कार खरई के पास पहुंची तभी अचानक कार अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकरा गई। कार डिवाइडर से टकराने के बाद कई गुलाटें खाते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

कार में सवार लोगों को नहीं गंभीर चोट

कार के एयर वलून निकल कर बाहर आ गए, जिससे कार में सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। घायलों को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। घटना स्थल पर किसी ने माैके पर मौजूद लोगों को यह बता दिया कि हादसे का शिकार हुए लोग लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के रिश्तेदार हैं।

ओम बिड़ला से नहीं निकला कोई संबंध

यह रूमर पूरे जिले में फैल गई और जिला अस्पताल में अलसुबह ही तहसीलदार, कोतवाली पुलिस सहित पूरा अस्पताल स्टाफ पहुंच गया। उसके बाद ग्रुप में शामिल लोगों से इस संबंध में पुष्टि की तो उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया कि उनका ओम बिड़ला से कोई संबंध है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...