Breaking News in Hindi

कोलार तिराहे पर सिक्सलेन के लिए जमीन देगा वन विभाग, लोगों को आवाजाही में होगी सहूलियत

भोपाल। कोलार तिराहा पर सिक्सलेन रोड का निर्माण और चौड़ीकरण के लिए वन विभाग करीब एक एकड़ जमीन देगा। अभी जमीन नहीं मिलने की वजह से काम अटका हुआ था। इसको लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को कोलार सिक्सलेन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने जल्द से जल्द काम पूरे करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान वन विभाग के डीएफओ आलोक पाठक, एसडीएम रविशंकर राय सहित पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी उपस्थित थे। बता दें कि कोलार सिक्सलेन का निर्माण करीब 305 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। जिसका काम अब अंतिम चरण में चल रहा है।

कोलार में गोल जोड़ से कोलार गेस्ट हाउस तक 15 किलोमीटर सिक्सलेन रोड का निर्माण किया गया है। कोलार तिराहा पर वनविभाग की जमीन है और गेस्ट हाउस भी स्थित है। इस वजह से कोलार तिराहा का चौड़ीकरण और निर्माण कार्य रुका हुआ था। इसी को लेकर कलेक्टर और विधायक ने मंगलवार को निरीक्षण किया।
यहां उन्होंने वनविभाग के अधिकारियों से जमीन को लेकर चर्चा की। वन विभाग द्वारा सड़क निर्माण के लिए एक एकड़ जमीन देने पर सहमति दी गई है। इसके बदले में जिला प्रशासन वन विभाग को भदभदा में जमीन उपलब्ध करवाएगा। अब जल्द ही कोलार तिराहा चौड़ीकरण और सिक्सलेन निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कोलार सिक्सलेन के प्रमुख चौराहों पर बचे हुए कामों को जल्द पूरा किया जाएगा। कोलार तिराहे को अधिकतम चौड़ा किया जाएगा, जिससे जाम की स्थिति न बने। दोनों ही लेफ्ट टर्न को अधिकतम चौड़ा किया जा रहा है, जिससे चार इमली , बिट्टन मार्केट और मैनिट की तरफ से आने वाले वाहनों से जाम नहीं लगेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....