Breaking News in Hindi

क्या घर में लगा सकते हैं अनार का पौधा, पढ़ें वास्तु के अनुसार शुभ या अशुभ

इंदौर। अनार का फल स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा होता है। अनार का फल ह्रदय रोग की परेशानियों से बचने में मदद करता है। हिंदू धर्म और शास्त्रों में बताया गया है कि पौधे, फल-फूल और छाल हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ ज्योतिषीय दृष्टि से भी शुभ होते हैं। वास्तु के हिसाब से पौधों को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है।

ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि अनार के पौधे घर की किस दिशा में लगाना शुभ होता है।

घर में जरूर लगाएं अनार का पौधा

ज्योतिष शास्त्र में पेड़-पौधों को पूज्यनीय माना जाता है। हिंदू धर्म में पेड़-पौधों की पूजा की जाती है। घर में अनार का पौधा लगा सकते हैं, जिससे आपके ग्रह-दोष से भी दूर हो सकते है। घर में सुख-समृद्धि का वास भी होगा।

अनार का पौधा आग्नेय दिशा में लगाएं

अनार के पौधे को घर के बाहर आग्नेय दिशा में ही लगाना चाहिए। आग्नेय दिशा में लगाकर घर के लिए शुभ सब शुभ होगा। धन वृद्धि की संभावना हो सकती है। इस दिशा में पौधा लगाने से घर में सब सकारात्मक ही होगा।

घर के सामने लगाएं अनार का पौधा

अनार के पौधे को घर के सामने लगा सकते हैं। घर के सामने यह सबसे शुभ होगा, लेकिन घर के बीचो बीच भूल कर भी न लगाएं। यह आपके लिए परेशानी वाला हो सकता है। आपको धन का नुकसान हो सकता है। आपका परिवार परेशानियों में घिर सकता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप