Breaking News in Hindi

क्या होगी INDIA गठबंधन की रणनीति, अखिलेश यादव ने किया क्लियर, दिल्ली हुए रवाना

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पार्टी नेताओं के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी को जीत का प्रमाण लिया। इसके बाद वह पार्टी दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली रवाना होना है। उनके पहुंचने पर ही आइएनडीआइए गठबंधन की सरकार बनेगी।

अखिलेश यादव दिल्ली के लिए रवाना हुए

 

कन्नौज से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद आइएनडीआइए गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव दिल्ली रवाना हुए। एयरपोर्ट पर उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि पीडीए की रणनीति और इंडी गठबंधन का साथ जनता ने दिया है। आगे की रणनीति के लिए जा रहे हैं। बता दें कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव ने बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक को हराया।

अखिलेश यादव ने लिया प्रमाणपत्र

 

बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनका साथ पार्टी जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे और पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी समेत कई नेता पहुंचे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त शुक्ला ने अखिलेश को प्रमाण पत्र दिया और उन्हें बधाई दी। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

 

इंडी गठबंधन बेहतर होगा- प्रियांक खरगे

 

कर्नाटक कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने कहा कि अगर हमें 25 से 30 सीटें और मिलती है तो इंडी गठबंधन के लिए बेहतर होगा। बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और टीडीपी से बातचीत पर खरगे ने कहा, ‘जो भी है उसपर हमारे वरिष्ठ नेता तय करेंगे।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....